फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vigilence Raid: बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस की रेड, अधिकारियों से हुई बहस,देखिए

पंजाब विजिलेंस ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले उनके अमृतसर और चंडीगढ़ आवास समेत नाै ठिकानों पर विजिलेंस ने दबिश दी। रेड के दाैरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी विधायक गुनीव काैर मजीठिया भी घर पर माैजूद हैं। जांच के बाद बिक्रम मजीठिया को हिरासत में ले लिया गया है। मजीठिया ने घर से निकलने से पहले अपने दोनों बच्चों को दुलारा।सूत्रों के अनुसार बिक्रम मजीठिया के घर समेत अमृतसर में कुल नाै ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पूरे पंजाब में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी नशा कारोबार से जुडे़ मामले में की जा रही है। रेड ड्रग मनी की तलाश में हो रही है। वहीं मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित आवास में सतर्कता अधिकारी बाड़ फांदकर घुसे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें