फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़ में युवक पर हमला, आरोपियों ने घर पर किया पथराव

चंडीगढ़ सेक्टर-52 स्थित डॉ. अमन शॉप के पास शुक्रवार को एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। हमले में सेक्टर- 52 निवासी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने घायल सेक्टर 52 निवासी अभिषेक, संजय, अतुल, शिवम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। इस घटना के बाद सोमवार को एक दर्जन से अधिक युवकों ने आरोपियों के घर पर डंडों से हमला कर पथराव किया। आरोपी अभिषेक की मां और अन्य आरोपियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर घायल गौतम के दोस्त और परिजन हैं। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दर्जन से ज्यादा युवक हाथों में डंडे लेकर सेक्टर 52 कॉलोनी में भागते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों के परिजनों की शिकायत के बाद सेक्टर- 61 चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें