घनी धुंध के चलते फिरोजपुर और फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लालचीया के नजदीक चंडीगढ़ से आ रही ऑल्टो कार और पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं बस और कार में सवार लगभग 10 लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है।