जीरकपुर स्थित सावित्री ग्रीन्स 2 के निवासियों ने सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्वतन्त्रता दिवस पर प्रदर्शन कर अपने बिल्डर से आजादी की मांग की। लोगों का कहना है कि सुविधा के नाम पर वर्षों से सिर्फ धोखा दिया जा रहा है। इसलिए अब न्याय के लिए विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। पिछले हफ्ते भी सभी ने मिलकर विरोध जताया था और आगे भी ये ऐसे ही जारी रहेगा।