चंडीगढ़ के सेक्टर-5 टाउन पार्क के पास दारू की बोतल को लेकर हुए विवाद में दो युवकों से मारपीट की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल डेराबसी निवासी कमल बंसल और मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों के सिर पर तीन जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं, जिनके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके सिर पर 8 टांके लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-5 पुलिस थाना ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर रही है।