फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर 11 के पीजी काॅलेज में कोर्स बंद होने के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन

सेक्टर 11 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में एमपीएड और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी कोर्स बंद होने के विरोध में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को कई बार लैटर दिए जा चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उनके पास प्रदर्शन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। समय निकलता जा रहा है और अभी तक कोर्स को लेकर कोई आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे उनका पूरा साल खराब हो सकता है या मजबूरी में उन्हें प्राइवेट संस्थानों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी जिसका खर्चा 5 से 6 लख रुपए तक आएगा। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए इतनी बड़ी फीस अदा करना मुश्किल होगा इसीलिए सभी ने मिलकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें