फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में दुकानदारों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:12 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-13 मनीमाजरा में आखिरकार दुकानदारों का गुस्सा फूटा पड़ा और उन्होंने नगर निगम के खिलाफ सड़क बंद करके रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि पिछले 8-10 साल से यह मॉडर्न हाउसिंग कंपलेक्स अंडरपास से होती हुई पिपली वाला टाउन से जाकर पुलिस स्टेशन चौराहे तक निकलने वाली सड़क को बनाया नहीं गया है। जिसके चलते उनकी दुकानदारी पुरी तरह प्रभावित हो रही है। धूल मिट्टी से उनके दुकानों का सामान तो खराब हो ही रहा है साथ में दुकानदारों को सांस घुटने की प्रॉब्लम तक शुरू हो गई है। सुबह 10:30 बजे दुकानदारों में सड़क पर बैठकर सड़क को बंद कर दिया था लेकिन मौके पर पहुंची मनीमाजरा थाना पुलिस में रास्ता खुलवाया। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ईस्ट विजय सिंह को लोगों ने लिखित में एक पत्र दिया जो कि डीएसपी चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों तक पहुंचकर लोगों की बात को रखेंगे। दुकानदार और स्थानीय लोगों कि मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क को बनाया जाए अन्यथा यह विरोध प्रदर्शन आने वाले दिनों में और भी तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें