चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर उठा विवाद शांत नहीं हो रहा। मंगलवार को सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन के सामने युवा कांग्रेस की ओर से मेयर चुनाव में हुई धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया गया। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के फोटो पर कालिख पोती गई और जूते का हार डाला गया। इस दौरान खूब नारेबाजी हुई।