फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ ने लगातार दूसरी बार जीता सर्वश्रेष्ठ रोटो राष्ट्रीय पुरस्कार

पीजीआई चंडीगढ़ ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (रोटो) का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। यह सम्मान 15वें भारतीय अंगदान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया। पीजीआई को यह पुरस्कार नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोटो) के तत्वावधान में दिया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल को यह पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार पीजीआई के अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और मजबूत प्रोटोकॉल का प्रमाण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें