फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी ने संसद में चंडीगढ़ में बुढ़ापा पेंशन नहीं बढ़ने पर उठाया सवाल

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 02:35 PM IST

चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संसद में सवाल किया कि चंडीगढ़ में 2016 से बुढ़ापा पेंशन नहीं बढ़ी है। अब भी बुढ़ापा पेंशन 1000 रुपये मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जब चंडीगढ़ प्रशासन से बात की जाती है तो उनका कहना है कि केंद्र को वह लोग प्रस्ताव भेज चुके हैं जबकि केंद्र सरकार कहती है उनके पास कोई भी ऐसा प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने संसद में सवाल किया कि आखिर कब चंडीगढ़ में बुजुर्ग पेंशन की राशि बढ़ाई जाएगी। पंजाब और हरियाणा का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों ही राज्यों में बुजुर्ग पेंशन बढ़ा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें