सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी का नया मामला सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में सामने आया है। यहां शातिर चोर वकील की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।