चंडीगढ़ साइकिल-डे से पहले साइकिल रैली निकाली गई। यह साइकिल रैली के सेक्टर-10 लेजर वैली से सुखना लेक तक निकाली गई। साइकिल रैली में हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया, जिसमें बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। इससे पहले लेजर वैली में डांस और एक्सरसाइज की गई।