चंडीगढ़ सेक्टर-23 में शुक्रवार को पूरे दिन हंगामा हुआ। एस्टेट ऑफिस ने बिल्डिंग वायलेशन का आरोप लगाते हुए एक एससीओ को सील कर दिया, जिसके विरोध में पूरी मार्केट के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और सड़क जाम करके धरने पर बैठ गए। आठ घंटे सड़क जाम रखने के बाद शाम को करीब पौने पांच बजे दोबारा एससीओ को खोला गया, जिसके बाद व्यापारी धरने से उठे।