चंडीगढ़ नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान एक बार फिर हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों ने वेंडर के मुद्दे पर हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्रवाई 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस और आप पार्षद इस एजेंडे को रद करने की मांग कर रहे हैं। जबकि भाजपा इसे पास कराना चाहती है। 1100 वेंडरों को नॉन एसेंशियल से एसेंशियल में लाने का एजेंडा है।