चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार ऑटो ने दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। हादसा कुछ दिन पहले सुबह साढ़े छह बजे का है लेकिन अब इस हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे में मोहाली के दंत चिकित्सक डॉ. लखविंदर सिंह की सिर में चोट आई थी। ब्रेन डेड होने के बाद वे 10 दिन अस्पताल में भर्ती रहे। शुक्रवार दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई।