फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: गत्ता फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दरिया गांव में एक गत्ता फैक्ट्री में शनिवार देर रात भयंकर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में मिठाइयों के बॉक्स बनते हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फैक्ट्री मालिक अमृतपाल सिंह ने बताया कि दिवाली को लेकर फैक्ट्री में 50 लाख रुपये का गत्ता लाया गया था। वहीं, मिठाई के बॉक्स बनाने वाली मशीनें भी जलकर राख हो गई हैं।  दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दे दी गई है। मौके पर दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें