फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में MD छात्रों को खास टीकाकरण प्रशिक्षण!, राज्य टीकाकरण यूनिट बनी टॉप सेंटर

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग में एमडी विद्यार्थियों को टीकाकरण संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य टीकाकरण व्यवस्था को और सशक्त बनाना है। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि राज्य टीकाकरण यूनिट को इसकी उत्कृष्ट सुविधाओं और बेहतर प्रदर्शन के कारण ट्रेनिंग सेंटर के रूप में चुना गया है। इस पहल से न केवल एमडी विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि प्रदेश में टीकाकरण सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें