कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, लगता है कि ये राहुल गांधी के आने का ही दबाव है कि उन्हें (DGP शत्रुघ्न कपूर) छुट्टी पर भेजा गया, वरना इतने दिन क्यों नहीं भेजा गया? लेकिन उन्हें छुट्टी पर भेजना कोई कार्रवाई नहीं है, SP का तबादला करना भी कोई कार्रवाई नहीं है। सब जानते हैं कि ये सिर्फ़ दिखावा है... कार्रवाई में देरी हो रही है। जब तक परिवार उनकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होता, ये क्यों जारी है? ये एक ऐसा सवाल है जो देश-विदेश में गूंज रहा है। जब संसद का सत्र होगा, तो हम इस मुद्दे को उठाने की कोशिश करेंगे।