चंडीगढ़ सेक्टर 9 के अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को संवाद कार्यक्रम का आयाेजन हुआ। इस आयोजन में हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के पदाधिकारी शामिल हुए। हिमाचल महासभा ने कहा कि हमारी भागीदारी करीब 16 प्रतिशत है। सभी राजनीतिक दलों से मांग है कि वे हमें नजरअंदाज न करें। नगर निगम चुनाव में हमारी उपस्थिति को देखते हुए कम से कम छह वार्डों से हिमाचली लोगों को टिकट दें। इसमें हिमाचल महासभा के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति, सलाहकार संजीव चड्ढा, महासचिव सचिन रायजादा, उपाध्यक्ष रमेश सहोड़, राकेश बरोटिया और संजीव कुमार, महासचिव भगीरथ शर्मा, कोषाध्यक्ष देश राज चौधरी, संयुक्त सचिव दीपक शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र सिंह वर्मा, हरवंश लाल, शिविंद्र मंढोत्रा, शिशुपाल, अजय परागपुर और साहिल उपस्थित रहे। हिमाचल महासभा के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति ने कहा कि 8 अप्रैल 1992 को यह संस्था रजिस्टर्ड हुई थी। हमारी संस्था पूरी तरह से इंसानियत के लिए समर्पित है। समाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। हिमाचल से आए लोगों के लिए तो काम करते ही हैं गैर हिमाचली के लिए भी उतनी ही शिददत के साथ कार्य करते हैं। प्राकृतिक आपदा में या अन्य किसी जरूरतमंद के कार्य सभी के लिए। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए योगदान करेंगे। हमने अपनी संस्कृति को भी बचाने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश से आनेवाले बीमार लोगों के लिए मदद करने का काम करते हैं।