फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-पंचकूला में किसानों का प्रदर्शन, हंगामा

Sat, 05 Jun 2021 06:26 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

केंद्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ महामारी के दौर में भी रार थम नहीं रही है। शनिवार को किसान संगठनों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में प्रदर्शन किया और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन का घर घेरने की कोशिश की। इस दौरान कानूनों की प्रतियां भी जलाई गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। पंचकूला में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए माजरी चौक, पिंजौर टोल प्लाजा और नग्गल टोल प्लाजा बरवाला, रायपुररानी सहित कई जगह प्रदर्शन किया। किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए माजरी चौक पर आ गए। किसानों को हटने के लिए कहा गया लेकिन किसानों ने अनसुनी करते हुए बैरिकेट हटाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज  कर दी गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें