फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में साइड देने को लेकर विवाद के बाद युवक ने देसी कट्टे से की फायरिंग

चंडीगढ़ में मामूली सड़क विवाद देर रात फायरिंग की घटना में बदल गया। सेक्टर-20 में साइड देने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक कथित तौर पर घर से देसी कट्टा लेकर पहुंचा और फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे के बाद की है। सेक्टर-33 और सेक्टर-20 को जोड़ने वाली सड़क पर बाइक सवार दो युवकों और एक्टिवा पर सवार दो युवकों के बीच ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बहस के बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार युवकों ने बाइक सवारों का पीछा कर उनके ठिकाने का पता लगा लिया। बाइक सवार युवक सेक्टर-20 स्थित अपने पीजी में पहुंचकर सो गए। आरोप है कि इसके बाद एक्टिवा सवार दोनों युवक वहां पहुंचे और नीचे खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाइक टूटने की आवाज सुनकर दोनों युवक नीचे आ गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में दोबारा विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने अपने पास रखा देसी कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार युवकों ने मौके से हटकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना-19 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया गया। उसके कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-30 निवासी जय किशन के रूप में हुई है। उसका साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके पास अवैध हथियार कहां से आया। प्रारंभिक जांच में आरोपी के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें