चंडीगढ़ के सबसे पॉश सेक्टर-2ए निवासी रिटायर्ड कर्नल व उनकी पत्नी को 12 दिन तक हाउस अरेस्ट करके 3.40 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह शहर में अभी तक हुई सबसे बड़ी ठगी है जिसमें पीड़ित कर्नल ने रक्षामंत्री को शिकायत भेजी है। धोखाधड़ी के मामले में साइबर एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने जानकारी दी।