फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का कूड़ा लेकर मेयर के घर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 19 Nov 2025 04:02 PM IST

चंडीगढ़ में नगर निगम की तरफ से कूड़ा फैलाने पर लोगों के घर ढोल बजाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। बुधवार सुबह कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता मेयर हरप्रीत कौर बबला के घर पहुंच गए। वह लोग डड्डूमाजरा डंपिग ग्राउंड का कूड़ा लेकर उनके आवास पर पहुंचे गए। साथ ही ढोल बजाने लगे। लोगों ने कहा कि डंपिंग जोन की गंदगी की जिम्मेदार मेयर खुद हैं। हम वीडियो बना कर लाए हैं, ऐसे में ढाई सौ रुपये का इनाम हमें दिया जाए। आवाज सुनकर मेयर के पति और भाजपा नेता देवेंद्र बबला बाहर निकले। उन्होंने कहा कि यह गलत है। बबला ने कहा कि यह आवास उनका है, मेयर का नहीं। इस पर कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मेयर भी यहीं रहती हैं। इस तरह से लोगों को जलील और शर्मिंदा करने के लिए बनाया गया नियम सब पर लागू होना चाहिए। बबला ने कहा कि यह कमिश्नर द्वारा लागू किया गया है। इसको लेकर आज नगर निगम में बैठक है। करीब 15 मिनट तक मेयर के घर पर विवाद चलता रहा। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें