हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा कि बिहार में लगातार NDA गठबंधन की सरकार बन रही है। बिहार के लोग विकास और शिक्षा चाहते हैं, स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहते हैं। कांग्रेस और लालू यादव की पार्टी ने तो बिहार के अंदर जंगलराज खड़ा किया था। उनके कार्यकाल के दौरान गरीबी, अशिक्षा और गुंडाराज देखने को मिला। लोग आज उस स्थिति को दोबारा नहीं चाहते और विकास चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि हमें विकसित भारत बनाना है और उस विकसित भारत में विकसित बिहार कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगा।