फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों के चेहरों पर मायूसी,पारंपरिक सामान की मांग कम

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Oct 2025 06:47 PM IST

मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों का एक परिवार दिवाली से पहले पूरी लगन और मेहनत के साथ मिट्टी के दीये बनाने में जुटा है। अपने शिल्प कौशल के लिए मशहूर प्रजापति समुदाय से ताल्लुक रखने वाला पंजाब के मोगा का यह परिवार ऐसे दीये बना रहा है जो दिवाली के त्योहार पर देश भर के घरों को रोशन करेंगे। हालांकि इन कारीगरों के चेहरों पर त्योहार की रौनक नजर नहीं आ रही क्योंकि कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें अपने तैयार किए गए सामानों की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। कारीगरों का मानना है कि इसकी वजह पारंपरिक सामानों में लोगों की दिलचस्पी कम होना और दूसरे उपलब्ध विकल्प अपनाना है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें