बीमा लेना ज़रूरी है, लेकिन सही बीमा चुनना और भी ज़रूरी है। आज के दौर में जीवन, स्वास्थ्य और वाहन बीमा हमारी सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बीमा खरीदने से पहले अपनी ज़रूरत, आय और परिवार की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखना चाहिए। किसी भी पॉलिसी पर साइन करने से पहले उसके नियम, क्लेम सेटलमेंट रेशियो, प्रीमियम, कवरेज लिमिट और एक्सक्लूजन की जानकारी अच्छी तरह पढ़ें। बीमा एजेंट की सलाह पर ही निर्भर न रहें, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के विकल्पों की तुलना करें। टर्म इंश्योरेंस लंबी अवधि के लिए जीवन सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है, जबकि हेल्थ इंश्योरेंस अचानक आने वाले मेडिकल खर्चों से बचाता है। सही बीमा न सिर्फ जोखिम कम करता है, बल्कि आपके परिवार को आर्थिक स्थिरता भी देता है। देखिए बीमा हो तो कैसे हो...