वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 संसद में पेश किया। आम लोगों से लेकर देश के अन्नदाता तक को इस बजट का काफी इंतजार था। अपने बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहां एक तरफ किसानों के लिए योजना शुरू करने की घोषणा की तो वहीं दूसरी तरफ MSME क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए भी एक बड़ा एलान किया।