वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 पेश कर रही हैं। केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शनिवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136.44 अंक चढ़कर 77 हजार 637.01 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 20.2 अंक चढ़कर 23 हजार 528.60 अंक पर पहुंच गया।