अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) ने आईफोन XR (iPhone XR) की मैन्युफैक्चरिंग भारत में शुरू कर दी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि कंपनी अपने महंगे आईफोन को बनाने का काम भारतीय वेंडर प्लांट में किया है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाई है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 तक वैश्विक जीडीपी विकास में भारत का योगदान अमेरिका की तुलना में ज्यादा हो जाएगा। रिपोर्ट में वर्ष 2024 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास में भारत का योगदान बढ़कर करीब 15.5 फीसदी पहुंचने का अनुमान जताया गया है।
दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने भारतीय एप को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को नई दिल्ली में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान श्मिट ने कहा था कि वह भारत में बने एप का उपयोग अमेरिका में देखना पसंद करेंगे। इसके साथ वह भारत के बने डाटा सिस्टम को भी दुनिया में देखना चाहते हैं।