फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook ने लॉन्च किया नया लोगो, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें

Tue, 05 Nov 2019 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी फेसबुक (Facebook) ने दूसरे सोशल मीडिया एप्स से अलग दिखने के लिए नया लोगो लॉन्च किया है। कंपनी इस नए लोगो के जरिए अपने आप को एप से अलग प्रमोट करेगी। 

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस जल्द ही 12 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। हाल ही में विश्व की प्रमुख आईटी कंपनी कोग्निजेंट ने भी 13 हजार कर्मचारियों को बाहर करने की घोषणा की थी। 

आर्थिक तंगी से जूझ रही दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के खिलाफ उसके कुछ वेंडर दिवालिया याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं। 

5 नवंबर 2019 को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 12 साल का हो गया है। सबसे पहले एंड्रॉयड को एंड्रॉयड Inc ने तैयार किया, लेकिन 2005 में गूगल ने इसे खरीद लिया और 2007 में इसे पहली बार पेश किया गया था, हालांकि इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग 23 सितंबर 2008 को हुई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें