शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिस अफसर को भीड़ ने घेर लिया। भीड़ का दरअसल ये आरोप था कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर दूसरों का चालान करने वाले खुद सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए हैं। हालांकि इस शोर-शराबे में ट्रैफिक पुलिस अफसर ने भीड़ के सामने सफाई देने की कोशिश की लेकिन लोग उनकी बात सुनने को राजी नहीं हुए।