फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav: महागठबंधन की सरकार आने की टेंशन मे बढ़ा दिया पेंशन, तेजस्वी यादव ने कसा सरकार तंज!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान सभा चुनाव से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री के इस घोषणा करते ही नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार तेजस्वी के पीछे चल रही है। इनका अपना कुछ भी नहीं है। नीतीश कुमार ने बिना किसी बजटीय प्रावधान के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रू से बढ़ाकर 1100 रू किये जाने की घोषणा की है। दरअसल महागठबंधन की सरकार आ रही है, इसलिए टेंशन मे सरकार ने पेंशन बढ़ा दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 16 दिसंबर 2024 को ही वादा किया था और हमारा संकल्प लिया था कि हमारी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रूपया से बढ़ाकर 1500 रूपया किया जायेगा,  जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा और दिव्यांगता पेंशन की राशि 1500 रूपया होगी। तेजस्वी  यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आ रही है इसलिए टेंशन मे नीतीश जी ने पेंशन राशि बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि 1500 रूपया किये जायेंगे। इतना ही नहीं जैसे-जैसे महँगाई का मामला सामने आयेगा, पेंशन राशि को बढ़ाने का कार्य करेंगे। अब इन्होंने 1100 रुपए ही देने की घोषणा की है। सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से देने की घोषणा क्यों की है। सरकार को तो अप्रैल 2025 से ही इस योजना को लागू करने की घोषणा करनी चाहिए थीं। लेकिन सरकार के स्तर से ना कोई विजन दिख रहा है और ना कार्य करने की क्षमता। हमने 17 महीनें के कार्यकाल मे 5 लाख नौकरियां दी, और 3.5 लाख प्रक्रियाधीन नौकरी छोड़कर आए थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें