फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पानी गिराने के विवाद में जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल, छह घायल, तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 11 Feb 2026 07:50 PM IST

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि लाठी चलने के दौरान एक युवक मौके पर बेहोश हो गया। वहीं महिलाएं भी जमकर लाठी भांजते दिख रही हैं।

मारपीट में बदल गई मामूली बहस
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की शुरुआत घर के आगे पानी गिराने से हुई थी। एक पक्ष ने गलती से या जानबूझकर दूसरे के दरवाजे पर पानी गिरा दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। देखते-देखते मामूली बहस हिंसक मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान लाठी ही नहीं, लड़ाई का स्थान भी दोनों पक्षों के लिए कुश्ती के अखाड़े जैसा बन गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और तमाशा देखते रहे।
  पुलिस ने क्या बताया?
घायलों को तुरंत घोसवरी पीएचसी में भर्ती कराया गया और उनका इलाज किया गया। घोसवरी थाना के एसआई सुबोध तिवारी ने बताया कि विवाद में दोनों पक्ष शामिल थे और कुल छह लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में एक पक्ष से शिवबालक यादव और पिंटू यादव तथा दूसरे पक्ष से पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाकी पक्षों के खिलाफ भी आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: दरभंगा महाराज को भारत रत्न देने की मांग, भाजपा MLC ने विधान परिषद में रखा प्रस्ताव पुलिस ने लोगों से की अपील
एसआई सुबोध तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। घटना के वीडियो के वायरल होने के कारण सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें