फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में रेलवे की बड़ी लापरवाही, खुला फाटक देख 10 मिनट रुकी पैसेंजर ट्रेन; गेटमैन था गायब

Sun, 05 Apr 2026 06:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले में पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर मंडल के अंतर्गत घटारो हॉल्ट के पास रविवार सुबह बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। वैशाली से कोडरमा जाने वाली ट्रेन संख्या 63383 फास्ट पैसेंजर को रेलवे फाटक खुला रहने के कारण करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा। घटना सुबह लगभग 6:15 बजे की है। नामीडीह से करताहां जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 8C पर गेट बंद नहीं था और मौके पर कोई गेटमैन भी मौजूद नहीं था। इस दौरान ट्रेन लगातार हॉर्न देती रही, जिससे यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए ट्रेन में मौजूद रेलवे के दो कर्मचारी नीचे उतरे और खुद फाटक को बंद किया। इसके बाद ही ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया गया। घटना के दौरान आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। इस लापरवाही ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर गेटमैन ड्यूटी से गायब रहता है।

पढ़ें: पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान, बहनोई और प्रेमी ने मिलकर कराई हत्या; ऐसे हुआ खुलासा वहीं, इस मामले में पीडब्ल्यूआई प्रमोद कुमार ने बताया कि संबंधित गेटकीपर दिव्यांशु कुमार के देर से आने और लापरवाही बरतने के कारण उसे निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यदि फाटक खुला पाया जाता है, तो ट्रेन को रोककर गेट बंद करने के बाद ही आगे बढ़ाने का नियम है, जिससे किसी दुर्घटना की संभावना नहीं रहती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें