फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CCTV में कैद खाकी का खौफनाक चेहरा, गाली-गलौज का विरोध करने पर दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा

Mon, 25 May 2026 10:12 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले के बिदुपुर बाजार में डायल 112 पुलिसकर्मियों द्वारा एक दिव्यांग युवक की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है।

पीड़ित की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर दिलावरपुर गोवर्धन गांव निवासी 19 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष, सुबोध सिंह के पुत्र हैं और जन्म से ही दोनों हाथों और पैरों से दिव्यांग बताए जा रहे हैं। मनीष का आरोप है कि रविवार शाम करीब पांच बजे डायल 112 की टीम, जिसमें एक महिला और एक पुरुष कांस्टेबल शामिल थे, उनकी दुकान पर पहुंची थी।

पुलिसकर्मी कर रहे थे गाली-गलौज
मनीष के मुताबिक, पुलिसकर्मी दुकान मालिक के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उस समय दुकान में मालिक की पत्नी और कई ग्राहक भी मौजूद थे। उन्होंने जब पुलिसकर्मियों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से रोका, तो दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की थी। अपनी दिव्यांगता के बावजूद वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डायल 112 पुलिस का काम मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराना और स्थानीय थाने को सूचना देना होता है, लेकिन अब पुलिस मौके पर ही फैसला सुनाने लगी है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी ठोस वजह के दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की गई।

ये भी पढ़ें-  Bihar: पेट्रो उत्पाद के दाम फिर बढ़े, पटना में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल; सुधा दूध आज से इतने में मिलेगा

समझौते के बावजूद डायल 112 टीम ने मारपीट की
स्थानीय चप्पल दुकानदार कालीचरण साह ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार का एस्बेस्टस टूटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले ही समझौता हो चुका था। इसके बावजूद डायल 112 की टीम दुकान पर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर कर्मचारी मनीष कुमार के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें