फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Singh's Karwa Chauth Vrat: ज्योति सिंह ने ऐसे खोला करवा चौथ का व्रत, वीडियो जमकर वायरल | Pawan Singh

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर सबको चौंका दिया है। दरअसल, ज्योति ने न सिर्फ इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की बधाई दी बल्कि खुद भी पति पवन सिंह के नाम का व्रत रखा। जबकि हाल ही में दोनों के रिश्ते कानूनी विवादों में घिरे हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में ज्योति का ये कदम लोगों में उत्सुकता और चर्चाओं का विषय बन गया है। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे लाल जोड़े में सजी दिखाई दीं। हाथों में करवा चौथ की थाली लिए उन्होंने पहले चांद को अर्घ्य दिया और फिर पानी पीकर व्रत तोड़ा। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ज्योति ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। पवन सिंह भी चुप नहीं बैठे, उन्होंने भी पत्नी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई पेश की। इन सबके बीच अब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया, लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा किया जिसमें वो हाथ जोड़े खड़े हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!' गौर करने वाली बात यह है कि पूरे विवाद के बावजूद ज्योति सिंह ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें ज्योति के नाम के बाद पवन सिंह का नाम भी लिखा हुआ है। ज्योति ने जैसे ही ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उन्हें खरी-खोटी सुनाने वालों की लाइन लग गई। पवन सिंह के फैंस ने ज्योति के पोस्ट पर कई कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- वाह रे कन्या। एक तरफ पवन भईया का इज्जत का फालूदा बना दी और दूसरी तरफ उनकी पत्नी। गजब की औरत हो तुम जब अपने पति को बदनाम करने में पीछे नहीं रही तो घर में कैसे रहने दोगी उस इंसान को। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक पति का इज्जत मिट्टी में मिलाकर करवा चौथ मना रही हो भगवान भी तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। एक और यूजर ने लिखा- नौटंकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें