बिहार के सीतामढ़ी से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर साढ़े 4 साल की एक बच्ची को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और उसकी मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत के बाद पिता का सरकार पर गुस्सा फूटा है। बेटी का शव गोद में लेकर पिता ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर ऐसे सवाल उठाए है जो हिलाकर रख देंगे और इसका वीडियो भी वायरल होने लगा है।