फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: पटना और मुजफ्फरपुर में छाया रहा घना कोहरा, जानिए अगले सात दिनों के मौसम का हाल

बिहार में सर्द हवा हाड़ कंपा रही है। धूप नहीं निकलने के कारण कनकनी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन और रात के तापमान में अंतर घट रहा है। न्यूनतम पारा गिरकर छह डिग्री तक चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 दिसंबर यानी आज 19 जिलों में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 जिलों में घना कोहरा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति तीन जनवरी तक रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवा एक ट्रफ के रूप में मौजूद है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। यह मोटे तौर पर देशांतर 60 डिग्री ई के साथ अक्षांश 30 डिग्री देशांतर के ऊपर में फैला हुआ है। इसलिए ऐसे हालात हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें