फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: क्या उपेंद्र कुशवाहा के बहाने नीतीश कुमार खेलेंगे तेजस्वी यादव के साथ खेल?

Thu, 12 Jan 2023 05:15 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा का सपना एक बार फिर तोड़ दिया है। पार्टी में दूसरे नंबर के पोजिशन पर रहे कुशवाहा पिछले कुछ दिनों से डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात पर खुश हो रहे थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने बुधवार को कह दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार होगा और डिप्टी सीएम बनाने की कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि राजद कोटे से जो मंत्री हटे हैं, उनकी जगह किसी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ लोगों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, समझ में नहीं आ रहा कि एक और उप मुख्यमंत्री बनाने की बात कहां से उठी। बीजेपी वाले साथ में थे और शुरू में ही उन्होंने दो उप-मुख्यमंत्री बनाए थे। मंत्रिमंडल विस्तार में राजद के हटे मंत्रियों वाली सीट राजद को मिलेगी और कांग्रेस की संख्या बढ़ेगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें