फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Floor Test: नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी ने कर दिया बड़ा एलान

Sat, 10 Feb 2024 11:51 AM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, मांझी ने मंत्रिमंडल में एक और मंत्री पद की दावेदारी की है, जिसके बाद से ही जीतन राम मांझी को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू हो गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि, फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी कोई बड़ा खेला भी कर सकते हैं। इस तरह की तमाम तरह के कयासों के बीच जीतन राम मांझी ने एक्स पर ट्वीट कर विराम लगा दिया है। जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस ग़रीबों,मज़लूमो,दबे-कुचलों के हक़ और हक़कूक की आवाज उठती रहे उनका काम हो यही काफी है। मैं ग़रीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। HAM मोदी जी के साथ थें, HAM मोदी जी के साथ हैं, HAM मोदी जी के साथ रहेंगें।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें