फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 06 October 2025: मेष से लेकर मीन राशिवालों का कैसा रहने वाला है दिन?

Mon, 06 Oct 2025 06:02 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मेष से लेकर मीन राशिवालों का आज कैसा रहने वाला है दिन? 

मेष
आज के दिन आप के रुके हुए काम पूरे होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचें। 

वृषभ 
आज का आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। 

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आज के दिन आपकी परेशानी दूर होगी। 

कर्क
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लोगों का भरोसा आप आसानी से जीत पाएंगे। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। 

सिंह
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में आपको बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। 

कन्या 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। 

तुला 
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। 

वृश्चिक
आज के दिन आप धैर्य व साहस से काम करें। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। 

धनु
कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपको आलस्य को छोड़कर आगे बढ़ना होगा। 

मकर 
आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। 

कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। कोई दुर्घटना होनी की संभावना बनती दिख रही है। 

मीन
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके व्यवहार से मित्रों की संख्या बढ़ेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे।      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें