फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 05 July 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

Sat, 05 Jul 2025 05:59 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के लिए नया काम शुरू कर सकते हैं। पुण्य काम करने से आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। 

वृष 
आज आप किसी बात को लेकर तनाव में रहेंगे। किसी काम को लेकर आप ढील न दें। सरकार योजना को लेकर प्लान बना सकते हैं। 

मिथुन 
आज आप समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। आपके विरोधी काम में रोड़ा डाल सकते हैं। 

कर्क
सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों लोंगो के लिए दिन अच्छा है। किसी से वाहन मांग कर न चलाएं। आप वाहन सावधानी से चलाएं। 

सिंह
आज के दिन बड़े निर्णय आप सावधानी से लें। कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। संतान से किए वादे पूरा करेंगे। 

कन्या
आज आप किसी वाद-विवाद से बचकर रहें। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के लिए बोल सकते हैं। आसपास रह रहे शत्रुओं से बचकर रहें। 

तुला
व्यापार कर रहे लोंगो के लिए दिन कमजोर रहने वाला है। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी योजना में आप कहीं धन लगा सकते हैं। 

वृश्चिक
आज के दिन व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। अपने आवश्यक कामों में सावधानी बरतें। 

धनु
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर फोकस बनाए रखें। 

मकर 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। 

कुंभ
आज आप स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी बात पर टेंशन रहेगी। 

मीन
आज आप वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कहीं घुमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें