फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव डोली से की खुशहाली की कामना

विज्ञापन
यमुनाघाटी के सरुताल पहुंची समेश्वर देवता और मां राज राजेश्वरी की डोली के साथ ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम से लगी गीठ ओजरी पट्टी के आराध्य देव समेश्वर देवता के साथ कुलदेवी राज राजेश्वरी की डोली करीब 35 किमी पैदल यात्रा कर सरुताल बुग्याल पहुंची। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने समेश्वर देवता और राज राजेश्वरी की डोली से मनौतियां मांगी। नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

सावन के पावन मास के दौरान क्षेत्र में सामूहिक मेलों का आयोजन कर देवी देवताओं की पूजा की जाती है। पुजारी आशुतोष उनियाल कहते हैं कि सावन के मास में समेश्वर देवता बीते साल भी डोडीताल यात्रा पर गए थे। इस बार सरुताल गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद कल देर शाम लौटने के बाद कोठार गांव में देवी देवताओं की डोली के साथ तांदी नृत्य कर उत्सव मनाया और आज सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें