अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर उत्तराखंड यूथ नेटवर्क के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में भू कानून के संबंध में समर्थन जुटाया। यूथ नेटवर्क के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं से पलायनवादी सोच को बदलने की अपील की।
शनिवार को उत्तराखंड यूथ नेटवर्क के सदस्यों ने मोरी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से उत्तराखंड में भू कानून बनाने का समर्थन मांगा। प्रधान धारा जयवीरी देवी ने उत्तराखंड मांगे भू कानून अभियान का शुभारंभ किया। उत्तराखंड युवा नेटवर्क की संयोजिका बबीता व सह संयोजक रोजन पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में भू कानून स्थानीय निवासियों की सहभागिता के आधार पर बनना चाहिए। कहा कि नेटवर्क जल्द ही पंचायत स्तर, ब्लाक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर लोक भू कानून का एक प्रारूप तैयार करेगा। कार्यक्रम में सतपाल, राजन, उमर सिंह, बबलू पंवार, पूरण सिंह, रामवती आदि मौजूद रहे। संवाद