फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक बडे़थी-तेखला मार्ग से होगी आवाजाही

Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को दो दिन बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक राजमार्ग से सफर करना पड़ेगा।  बीआरओ नौ से 10 जनवरी को हाईवे के चुंगी-बड़ेथी वाले दो सौ मीटर हिस्से पर डामर कराने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लिए पूर्ण रूप से बंद करेगा।
विज्ञापन



सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) आपदा से जगह-जगह बदहाल हुए गंगोत्री हाईवे की दशा सुधारने में तेजी से कार्य करने में जुट गया है।

बीआरओ ने राजमार्ग के भूस्खलन एवं भूधसांव सिंगोटी एवं रतूड़ीसेरा वाले डेंजर प्वाइंट को ठीक कराने के बाद चुंगी-बड़ेथी वाले दो सौ मीटर हिस्से को ठीक करने की तैयारी में है, जिसे 9 व 10 जनवरी को बीआरओ इधर से गुजरने वाले वाहनों को बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ड करेगा।

बीआरओ के ओसी सोमेंद्र बनर्जी ने बताया कि हाईवे के चुंगी-बड़ेथी वाले हिस्से में डामर कार्य करवाने के साथ अन्य पैच वर्क किए जाएंगे। वाहनों की आवाजाही होने के कारण काम करने में दिक्कतें आती है। इस लिए वाहनों की आवाजाही बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक मार्ग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें