फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत, सरकार ने किया था पद से बर्खास्त

Thu, 27 Jan 2022 07:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, उत्तरकाशी

सार

जिला पंचायत के अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सौंपे गए थे। मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व भी ग्रहण कर लिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष इसी माह कांग्रेस में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त किए गए जिला पंचायत अध्यक्ष को बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के साथ ही बर्खास्तगी के आदेश पर भी रोक लगा दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इसे आम आदमी की जीत बताया है।

विज्ञापन


बीते सात जनवरी को सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को पद से बर्खास्त कर दिया था। दीपक बिजल्वाण पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। जिला पंचायत के अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सौंपे गए थे। मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व भी ग्रहण कर लिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष इसी माह कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बिजल्वाण ने चिन्यालीसौड़ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया था। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी शिरकत की थी। इसी दिन सरकार ने उन्हें वित्तीय अनियमितता के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया था। 

हालांकि, दीपक ने सरकार के इन निर्णय को मामने से साफ इनकार कर दिया था। दीपक का कहना था कि सरकार ने बदले की भावना से यह निर्णय लिया है। वह जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। जिसे सरकार एकतरफा बर्खास्त नहीं कर सकती। गुरुवार को दीपक बिजल्वाण ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि उच्च न्यायालय से उन्हें जीत मिली है। न्यायालय ने उनके बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


असत्य पर सत्य की जीत हुई हैं। षडयंत्रकारियों के मुंह पर तमाचा लगा है। जीत का सिलसिला शुरू हो गया है। जो आगे भी जारी रहेगा। हमेशा निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है और करता रहूंगा। दीपक बिजल्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें