फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल और रेस्टोरेंट की होगी रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल और रेस्टोरेंट की स्वच्छता के आधार पर रेटिंग होगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल व रेस्टोरेंट की रेटिंग करने का निर्णय लिया है। जिसे ऑडिट एजेंसियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में चार धामों में से दो धाम गंगोत्री और यमुनोत्री स्थित हैं, जिनकी यात्रा के लिए प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं। लेकिन खाद्य सामग्री परोसने वाले होटल व रेस्टोरेंट की रेटिंग न होने से तीर्थयात्री व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर एफएसएसएआई ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल व रेस्टोरेंट की स्वच्छता के आधार पर रेटिंग करने की तैयारी कर ली है। जिला खाद्य संरक्षक अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में निशुल्क रूप से दस होटल व रेस्टोरेंट की रेटिंग की जाएगी, जिसमें गंगा घाटी से पांच और यमुना घाटी से पांच होटल व रेस्टोरेंट चुने गए हैं। बताया कि रेटिंग होने के बाद इसका सरकारी वेबसाइट पर भी उल्लेख किया जा सकेगा। साथ ही होटल व रेस्टारेंट स्वामी अपनी वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी प्रचारित कर सकेंगे, जिसके आधार पर तीर्थयात्री व पर्यटक उनका चयन कर सकेंगे। बताया कि इससे तीर्थयात्री व पर्यटकों को अच्छा होटल व रेस्टोरेंट चुनने में मदद मिलेगी।
शुल्क देकर भी करा सकेंगे रेटिंग
जिला खाद्य संरक्षक अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि निशुल्क रूप से दस होटल व रेस्टोरेंट की ही रेटिंग होगी। इसके बाद भी यदि कोई अपने होटल व रेस्टोरेंट की रेटिंग कराने का इच्छुक होगा, तो वह निर्धारित शुल्क अदा कर रेटिंग करा सकता है। बताया कि इसके लिए निर्धारित खाद्य संरक्षक एवं औषधि प्रशासन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें