फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी की पिहू बनीं मिसेज उत्तराखंड

विज्ञापन
मिसेज उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली उत्तरकाशी की पीहू नौटियाल। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
शहर की बहू पीहू नौटियाल ने मिसेज उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 12 प्रतिभागियों को पछाड़ कर पिहू ने यह खिताब जीता है। पिहू वर्ष 2020 में मिसेज उत्तरकाशी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अब पिहू का लक्ष्य मिसेज इंडिया खिताब जीतना है।
विज्ञापन

देहरादून में बीते 24, 25 व 26 अगस्त को मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेशभर से 40 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जून में ऑन लाइन आवेदन किए गए थे। उत्तरकाशी से पिहू नौटियाल ने भी आवेदन किया था। पिहू नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन राउंड रखे गए थे, जिसमें पहला राउंड परिचय, दूसरा टैलेंट व तीसरा राउंड प्रश्नोत्तरी का था। फाइनल में 12 प्रतिभागी पहुंचे थे। तीनों राउंड की प्रस्तुति के आधार पर पिहू को प्रतियोगिता की विजेता घोषित किया गया। पिहू को मिसेज उत्तराखंड व मिसेज टैलेंटेड के खिताब से नवाजा गया।
पिहू ने बताया कि इस खिताब को वह अपने परिवार के सहयोग से जीत पाई है। परिजनों ने हमेशा उसका उत्साहवर्धन किया है। परिवार जनों के प्रोत्साहन से ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। पिहू के पति का अपना स्वरोजगार है। पिहू ने बताया कि उसने राजकीय पॉलीटेक्निक उत्तरकाशी से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। हालांकि उसे मॉडलिंग का कभी शौक नहीं रहा है। इस तरह है शो आदि में प्रतिभाग करने की हमेशा इच्छा रही। पिहू ने कहा कि वह समाज सेविका के तौर पर लोगों की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें