फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों व गंगा की स्वच्छता के लिए होगी पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा और गांवों की स्वच्छता के लिए पर्यावरणविद गंगोत्री से उत्तरकाशी तक पद यात्रा करेंगे। इस दौरान स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही गांवों में कूड़ा निस्तारण के उपायों पर चर्चा भी की जाएगी। मार्च में होने वाली पदयात्रा एक पखवाड़े तक चलेगी।
विज्ञापन

पदयात्रा के संयोजक बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार व प्रशासन की ओर से स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियानों की सफलता के लिए सरकार के साथ ही प्रशासन भी हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके बेहतर परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। गांवों में कूड़ा निस्तारण के कारगर उपाय नहीं हैं। खास तौर पर गंगा किनारे बसे गांवों की गंदगी नदी में प्रवाहित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें