गंगोत्री धाम में परिवार सहित मां गंगा की पूजा-अर्चना करते न्यायमूर्ति मनोज तिवारी।
- फोटो : UTTER KASHI
उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने सोमवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर सपरिवार मां गंगा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा से प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। मंदिर समिति ने न्यायमूर्ति को गंगाजली के साथ स्मृतिचिह्न के रूप में भोजपत्र से बना गंगा मंदिर भेंट किया।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष व नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी शनिवार से उत्तरकाशी जिले के भ्रमण पर हैं। सोमवार को वे सपरिवार मां गंगा के दर्शनों के लिए गंगोत्री पहुंचे। उन्होंने मां गंगा से परिवार के साथ प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक यात्रा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रा को सुगम बताया। तीर्थपुरोहितों ने न्यायमूर्ति से चारधाम यात्रा के लिए ई-पास की व्यवस्था को सरल बनाने की अपील की। इस मौके पर सदस्य सचिव आरके खुल्बे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, राकेश सेमवाल, हरीश सेमवाल, सतेंद्र सेमवाल, अमरीश सेमवाल, हरीश सेमवाल आदि मौजूद रहे।